ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता/पुत्र की हुई मौत,12 वर्ष की बच्ची हुई जख्मी।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बगहा थाना क्षेत्र केआनंद नगर में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने के टक्कर में, सीताराम आश्रम के नजदीक जबरदस्त दुर्घटना हुई, जिसमें पिता/पुत्र की मौत हो गई,साथ ही 12 वर्षीय पोती बुरी तरह से जख्मी हो गई, जिसका इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में चल रहा है।घटना में मृतकों की पहचान, लोरिया के गुलौली के बद्री मियां,उम्र 55और जावेद आलम,उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है। नगर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि ट्रैक्टर और बाइक को जप्त कर लिया गया है,मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिजनों को को दे दिया गया है। घटना के बारे में संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया है कि बद्री मियां जावेद आलम और उनकी 12 वर्षीय पोती,शाजिया खातून एक बाइक पर बैठकर अपने बेटी की ससुराल जा रहे थे,तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार सेआ रही ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे पिता/पुत्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई
वही इस घटना में 12 वर्षीय पोती शाजिया खातून बुरी तरह से जख्मी हो गई,जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बगहा अनुमंडलअस्पताल में भर्ती कराया,मगर चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया रेफर कर दिया।
पति की मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है,इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है, परिवारजन पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है।
Comments
Post a Comment