14 वर्षीय किशोरी का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला,इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई,प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,लेकिन मृतक की मां ने इसे हत्या बताते हुए बेटी की प्रेमी पर गंभीरआरोप लगाए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया।पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के दौरान मृतिका  की मा ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी कक्षा सातवीं की छात्रा थी,गांव के ही एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती थी,करीब 1 वर्ष पूर्व उनकी दोस्ती लालगढ़ गांव निवासी,राहुल कुमार,उम्र 19 वर्ष से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी,जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। परिजनों ने लड़की से मोबाइल छीन लिया ताकि वह प्रेमी से बातचीत नहीं कर सके,मगर प्रेमी लड़के ने इसे नया मोबाइल खरीद कर दिया था, उससे वह बातचीत करने लगी।मृतिका की मां का आरोप है कि वह घर के बगल के खेत में में घास लाने चली गई थी,इस बीच प्रेमी ने अपने तीन-चार साथी को घर परआकर मृतिका से बातचीत करते-करते मारपीट करने लगे,मृतिका की मां जब घास लेकर घर लौटी तो देखा कि उसकी बेटी दुपट्टे से फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली थी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम