गन्ना लदे डोजर से 16 वर्षीय साइकिल सवार की घटना स्थल पर मौत,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों चीनी मिलों के पास गन्ना से लदे ट्रक,ट्रैक्टर,ट्रेलर, डोजर से चीनी मिलों में गन्ना गिराया जा रहा है,गन्ना गिराने के क्रम में इन वाहनों से बड़ी दुर्घटना भी हो जाया कर रही है,जिससे बाइक सवार, साइकिल सवार,पैदल यात्री दुर्घटना से ग्रसित हो जा रहे हैं,इनकी जीवनलीला भी समाप्त हो जा रही है।इसी क्रम में,संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के नजदीक एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,जिसमें एक 16 वर्षीय साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। संवाददाता को सूत्रों से प्राप्त जानकारी केअनुसार गन्ना लदे एक ट्रैक्टर टेलर अचानकअनियंत्रित हो गया सड़क किनारे साइकिल से जा रहे युवक कोअपनी चपेट में ले लिया।हादसा इतना भयानक था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही मझौलियाथाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकरआवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।मृतक की पहचान भानाचक वार्ड नंबर 13 गांव निवासी,बुद्धि महतो के 16 वर्षीय पुत्र, मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है। संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि वह साइकिल से अपने घर जा रहा था,तभी यह हादसा हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई,साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए,लोगों ने प्रशासन से गन्ना ढुलाई में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम