जमुई में संपूर्णता अभियान 2.0 का , विकास के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु शुरू हुई नई पहल।

मोहम्मद ग़ुलाम सरवर, 
जमुई , बिहार 
जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारीश्री नवीन के द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान नीति आयोग, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन, जमुई की संयुक्त पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों के तहत निर्धारित संकल्पित लक्ष्यों की पूर्ति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी श्री नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य लक्ष्य जिले के विकास संकेतकों में तीव्र सुधार लाना और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित की परफॉर्मेंस इंडिकेटर को तय समय-सीमा के अनुरूप पूरा करें, ताकि कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सके। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करने पर बल दिया और अभियान को जन आंदोलन के रूप में सफल बनाने का आह्वान किया।
ज्ञात हो कि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 28 जनवरी 2026 को किया गया था। यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसके दौरान आकांक्षी जिलों एवं आकांक्षी प्रखंडों में विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, जल-स्वच्छता और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में संतृप्ति लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि जमुई जिले के आकांक्षी प्रखंडों में विकास के हर सूचकांक में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का माध्यम बनेगा, बल्कि जनता की सहभागिता के साथ जिले को समग्र विकास के पथ पर अग्रसर करेगा।

मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नीति आयोग जिला समन्वयक एवं पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम