बसंत पंचमी महोत्सव 2026 का आयोजन श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम, जमुई में किया गया आयोजन।
गुलाम सरवर
जमुई, बिहार।
संत पंचमी महोत्सव 2026 का आयोजन श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम, जमुई में किया गया आयोजन । बसंत पंचमी महोत्सव के अवसर कार्यक्रम में फोटोग्राफी, चित्रकला, मूर्ति कला एवं क्राफ्ट विधा की प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। दिनांक 27 से 31 जनवरी तक यह आयोजन चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय,जमुई में विस्तारित कर आयोजित की जाएगी। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव का यह दूसरा वर्ष है जिसमें प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जमुई जिला में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इस प्रकार का आयोजन करने का यह प्रथम प्रयास है, जिसमें जमुई जिला के वैसे नवोदित कलाकार जो चक्षुष कला से जुड़े हुए हैं और जिनको अबतक कोई उचित मंच नहीं मिल पाया था उनको ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है। इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य है कि जमुई जिला के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को यह शिक्षा मिल सके की एक पेंटिंग या कलाकृति बनाने से लेकर उसे प्रदर्शनी तक लगाने की प्रक्रिया क्या है और कैसे संपन्न की जाती है। विद्यार्थियों के कला प्रदर्शनी के अनुभव को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग में कार्यरत कला शिक्षकों को भी इस प्रदर्शनी में अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है,साथ ही इस आयोजन में पटना, शेखपुरा बेगूसराय एवं मुंगेर जिले से भी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है ताकि वो आकर प्रदर्शनी लगाएं जिससे जमुई जिला के कलार्थी छात्रा एवं छात्राएं उनकी कलाकृतियों को देखकर उनसे उनके साथ जानकारी को साझा कर एवं कार्यशैली का आदान-प्रदान कर सकें एवं प्रदर्शनी से संबंधित अपना ज्ञानवर्धन कर सकें । इस कला प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी के आयोजन से निश्चित ही जमुई जिला के भावी कलाकार लाभान्वित होंगे एवं भविष्य में एक बेहतर कलाकार बनकर जिला स्तरीय राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय के कला प्रदर्शनियों में हिस्सा ले सकेंगे एवं जमुई जिला का नाम रौशन करेंगे।
Comments
Post a Comment