जिला परिषद एवं पंचायत समिति आम चुनाव 2026के मद्देनज़र मतदाता सहायता एवं शिकायत निवारण कक्ष की जिलाधिकारी कार्यालय में हुई स्थापना।
अनवर कादरी
छत्रपति संभाजीनगर(औरंगाबाद), महाराष्ट्र।
आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति आम चुनाव 2026 के मद्देनज़र मतदाताओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में एक स्वतंत्र मतदाता सहायता एवं शिकायत निवारण कक्ष की स्थापना की गई है।
इस कक्ष के माध्यम से मतदाताओं को सहायता प्रदान करने के लिए दूरभाष क्रमांक 0240-2331077 उपलब्ध कराया गया है। यह सेवा 24 घंटे × 7 दिन मतदाताओं के लिए कार्यरत रहेगी।
मतदाता सूची, मतदान केंद्र, मतदान प्रक्रिया अथवा चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर मतदाता इस सहायता कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है।
Comments
Post a Comment