21 फरवरी को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा जमुई जिला का स्थापना दिवस -जिलाधिकारी
जमुई, बिहार।
जमुई जिला का स्थापना दिवस आगामी 21 फरवरी को मनाने के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।
इस अवसर पर आयोजन सह संस्कृति कार्यक्रम के साथ साथ जिला मुख्यालय अधीनस्थ समाहरणालय व अन्य सरकारी कार्यालयों को नीली रोशनी एवं रंग बिरंगी झालरों से आकर्षक रूप में सजाने का निर्देश दिया गया ।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि इस अवसर पर प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान,विकास-सह- किसान मेला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस एवं समाजवादी नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वo श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त जमुई की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी कार्यक्रम पूर्वाहन 7:00 बजे निकाली जाएगी, जिसमें स्कूली बच्चे भाग लेंगे। तत्पश्चात स्वच्छता अभियान किया जाना है जिसमें नगर परिषद जमुई, नगर परिषद झाझा एवं नगर परिषद सिकंदरा भी अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम करेंगे। 10:00 बजे पूर्वाह्न में स्वo श्री कृष्णा सिंह की प्रतिमा पर फूल माल्यार्पण होगा उपरांत 10:15 बजे पूर्वांहन जिला स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम जमुई में होगा।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में एक दिवसीय विकास सह किसान मेला का आयोजन श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम जमुई के मैदान में किया जाएगा जिसमें चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पीएचईडी, मध निषेध, जीविका, दिव्यांग जनशक्तिकरण, निर्वाचन शाखा तथा जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा जो पूर्वाह्न 9:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक कार्यरत रहेंगे बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिंहा, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद, प्रमाण के पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री सावन कुमार प्रभावी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शाखा श्री नागमणि कुमार वर्मा जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कलम संस्कृति पदाधिकारी अभियंता पीएचईडी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment