वार्ड संख्या–2 से आतिफ खान ने खरीदा नामांकन पर्चा, सियासी हलचल तेज।

नीतू दूबे 
जमशेदपुर, झारखंड।
मानगो नगर निगम क्षेत्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में आज वार्ड संख्या–2 से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे आतिफ खान ने नामांकन पर्चा खरीद लिया। उनके इस कदम के साथ ही वार्ड की सियासत में नई हलचल देखी जा रही है।
नामांकन पर्चा खरीदने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि आतिफ खान को क्षेत्र में मजबूत जनसमर्थन प्राप्त है। स्थानीय लोगों का मानना है कि वे लंबे समय से सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहे हैं और आम जनता की समस्याओं को मुखर होकर उठाते आए हैं।
इस मौके पर आतिफ खान ने कहा कि वार्ड संख्या–2 में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के गठन के बाद यह पहला चुनाव है, ऐसे में जनता को एक ईमानदार, सक्रिय और जवाबदेह प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिला है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आतिफ खान की दावेदारी से वार्ड संख्या–2 का चुनाव दिलचस्प हो गया है और आने वाले दिनों में अन्य प्रत्याशियों की रणनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही वार्ड में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माता नजर आ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम