जमशेदपुर में एनकाउंटर-बिहार के 3 अपराधियों को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी।


कैरव गांधी अपहरण कांड में मुठभेड़; कॉन्स्टेबल की कार्बाइन छीनकर फायरिंग करने लगे बदमाश। 
आतिफ खान 
जमशेदपुर, झारखंड।
जमशेदपुर में उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े बिहार के अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बचे।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों के पैर में गोली मारी। फिलहाल तीनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, तीनों बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले हैं। घायल अपराधियों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम