सऊदी अरब में उमरा करने हेतु 56 हजार यात्री की दुआओं के साथ हुई विदाई।
बेतिया, बिहार।
मुस्लिम समुदाय के लोग सऊदी अरब में उमरा और हज करने हेतु पवित्र स्थान मक्का और मदीना में ज्यारत करने हेतु प्रत्येक वर्षआते-जाते रहते हैं,पवित्र स्थान का जियारत करने से आत्मा को शांति मिलती है,पापों से छुटकारा मिलता है,नया जीवन गुजरने के लिए हिदायत मिलता है,पवित्र स्थान से लौटने के बाद लोगों केअंदर एक नई जोश,नया कर्तव्य,पापों से बचकर रहने के जीवन बसर करने के लिए
सीख मिलती है।इस्लाम धर्म के बताए हुए रास्तों को सही ढंग से चलनेऔर उसपर अमल करने की जागृति पैदा होती है,एक नया जीवन प्रारंभ करने की जिज्ञासा बनती है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि भारी संख्या में विभिन्न प्रखंडों से मुस्लिम समुदाय के लोग आज उम्र के लिए जा रहे हैं जिनकी संख्या 56 बताई जा रही है, सभी यात्री स्टेशन पर जमा होकर एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया यात्रियों की विदा करने के लिए बड़ी संख्या में परिवारजन प्लेटफार्म पर मौजूद रहे और दुआओं के साथ उन्हें विदाई दी गई।ट्रैवल एजेंट के द्वारा संवाददाता को बताया गया है कि लोरिया,नरकटियागंज, रामनगर,गौनाहा प्रखंड, साठी,बेतिया,रक्सौल से उमरा करने के लिए लोग सऊदी अरब जा रहे हैं।
दिल्ली से यह लोग हवाई जहाज से सऊदीअरब जाएंगे
वहां 15 दिन रहकर सभी पवित्र स्थान का दर्शन करके नमाजअदा करेंगे,उमरा की अदायगी करने के बाद वह पुनःअपने-अपने घरों को हवाई जहाज से दिल्ली तक आएंगे,फिर वहां से ट्रेन की यात्रा करकेअपने-अपने घरों तक पहुंचेंगे। इस यात्रा में शामिल लोगों में, मुफ्ती जेड आलम शमसुद्दीन अंसारी इमरान उल हक को इरशाद अहमद,रोजबाना खातून इत्यादि शामिल है। यात्रा शुरू करने के पूर्व मस्जिद की इमाम,हाफिज मनुआरहुसैन ने दुआ मांगते हुए,देश में अमन चैन,शांति,सद्भाव,प्रेम
आपसी भाईचारगी हेतु लोगों के साथ दुआ मांग कर विदाई की।
Comments
Post a Comment