77वां गणतंत्र दिवस मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ब्यूरो चीफ नवेद आलम 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाज़ार गोरखपुर में  प्रबंधक महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । राष्ट्रगान के बाद  छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत  राष्ट्रगान से हुई। अबरार, मो0 ऐश, अलहम्द, तस्मीया, तंजीला, हामिद अशरफ, अल्हम हुसैन, सदफ, अलशिफा, सानिया, इसरार अहमद आदि छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत पेश किया। कार्यक्रम का संचालन नवेद आलम ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुफ्ती अख्तर हुसैन ने कहा कि मुसलमान अपने देश से मोहब्बत करता है और देश के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर सकता है। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए तमाम मुसलमान इसके उदाहरण है।
मुख्य अतिथि हाजी सैय्यद तहव्वर हुसैन ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति शिक्षा से ही संभव है इसलिए रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। कार्यक्रम समापन के बाद देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई और मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हाफिज नज़रे आलम कादरी, मोइनुदीन हाशमी, शफ़ाअत करीम, सैय्यद जावेद हुसैन, सैय्यद अल्ताफ हुसैन, अकील अहमद एडवोकेट, मौलाना निसार अहमद, मौलाना मो0 रियाज़ुद्दीन, मौलाना मो0 इदरीस, कारी मो0 अनीस, कारी शरफुद्दीन, कारी मो0 इसहाक, हाफिज रेयाज अहमद , हाफिज अबु अहमद, हाफिज मो0 कासिम, अब्दुल हमीद, मो0 नसीम खां, मो0 इस्माइल खां, मो0 हिमायतुल्लाह खां , आफताब आलम, शबीह आज़मी, हदीसुन निसा, हिफ़्ज़ा फातमा , मो0 हाशिम आदि लोग उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम