77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मदरसा इस्लामिया बेतिया में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इदाराअदब इस्लामी हिन्द बेतिया के बैनर तले 77 वीं गणतंत्र दिवस केअवसर पर, मदरसा इस्लामिया बेतिया के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह कीअध्यक्षता, मुजीब-उल-हक ने की, जबकि संस्था केअध्यक्ष,डॉ. मुहम्मद क़मरुज़्ज़मा क़मर ने संचालन किया,इस मौके पर कु़र्बान नदवी ने पवित्र कुरान की तिलावत,उसकेअनुवाद से कार्यक्रम की शुरुआत की। हाफिजअब्दुल रहमान ने नात पढा। पैराडाइज़ स्कूल बेतिया के डायरेक्टर,शमीमअहमद ने "26 जनवरी और हमारा संविधान"शीर्षक से मुक़ाला पेश किया।शहर के मशहूर सीनियर एडवोकेट,निखिल चंद पांडे ने गणतंत्र दिवस पर अपने भाषण से संविधान की विशेषता पर ध्यानआकर्षित करते हुए,देश के सभी नागरिकों को समान हक,देश में शांति,सद्भाव,प्रेम स्नेह भाईचारा को बनाए रखना ही संविधान की रक्षा करना होता है।समारोह में,इदाराअदब इस्लामी हिंद बेतिया ने मदरसा इस्लामिया से फ़ारिग़ हुफ़्फ़ाज़ को मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इन सभी बच्चों को हौसला बढ़ाने वालों में,कार्यक्रम के अध्यक्षमु,जीबुल हक, इफ्तिखार वासी उर्फ करैक बेतियावी,मुहम्मद अली, डॉअब्दुल करीम,शमीम अहमद,निखिल चंद पाण्डेय, अनिल अनल,अरुण गोपाल डॉ ज्ञानेश्वर गुंजन,सैयद शहाबुद्दीनअहमद,पत्रकार, मुहम्मद उस्मान,प्रोफेसर मोहसिनआलम,मोआरिफ़ ने अपनेअपने हाथों से मेडल पहना कर उन को प्रोतसाहित किया।इस मौके पर शायर, कवियों नेअपनी अपनी रचनाओं के शानदार प्रस्तुति से श्रोता को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों में,डॉ ज्ञानेश्वर गुंजन,अनीलअनल,अरुण गोपाल,निखिलचंद पाण्डेय, इफ़तिख़ार वसीउर्फ़ करैक बेतियावी,डॉ ज़ाकिर हुसैन ज़ाकिर शामिल हैं। मुजीबुल्हक़ केअध्यक्षीय भाषण के बाद संस्था के सचिव,फ़हीम हैदर नदवी ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए गणमान्य व्यक्तियों,शायरों, कवियों काआभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही इस कार्यक्रम का समापन की घोषणा की।समारोह को सफल बनाने में शमीम हैदर,नसीम हैदर, शमशाद सैफ़ी,मोआदिल का योगदान सराहनीय रहा।
Comments
Post a Comment