बिजली बिल का बकाया राशि उपभोक्ताओं पर हुआ 8 करोड़,विभाग में हड़कंप।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
शहर के 3300 लोगों पर बिजली बिल का बकाया बोल रहा है,लोग फ्री के साथ चोरी से बिजली जलाकर विभाग का पैसा बाकी रखे है विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार 3300 लोगों पर 8 करोड रुपए का बिल बकाया बोल रहा है, इसको लेकर बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। टाउन 1व टाउन 2 को मिलाकर एक उपभोक्ता पर लगभग 24 हजार रुपया का बिजली बिल बकाया बोल रहा है,इसको लेकर बिजली विभाग नेआनन फानन में उपभोक्ताओं के घर,दुकान, गोदाम,फैक्ट्री,कल कारखाने  पर छापेमारी शुरू कर दी है।
छापेमारी के दौरान पोस्टपेड  मीटर,प्रीपेड मीटर,स्मार्ट मीटर,पुराना मीटर जिन लोगों के घर पर है,उसकी विधिवत जांच शुरू कर दी गई है।
बिजली विभाग से मिले सूत्रों केअनुसार शहर में 55 हजार उपभोक्ता हैं,जिनमें 26 हजार उपभोक्ता प्रीपेड मीटर का उपयोग कर रहे हैं,शेष 29 हजार बिजली उपभोक्ता के यहां पोस्टपेड मीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। बकाया बिजली बिल की वसूली करने के लिए 5 जांच टीम बनाकर घर-घर जाकर बिजली के बकाया बिल की राशि वसूल की जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों से  संवाददाता को पता चला है कि एक दिन में 444 घरों पर छापेमारी करके बकाया बिजली के बिल वसूल किया जा रहा है,पैसा नहीं देने वालों का बिजली काट दी जा रही है।बिजली विभाग की इंजीनियरों ने संवाददाता को बताया कि बिजली काट देने के बाद भी लोग चोरी से तार जोड़कर बाईपास करकेअपने अपने घरों में बिजली जला रहे है, टोंका फंसा कर बिजली जालाने की प्रवृत्ति लोगों के अंदर से नहीं जा रही है,अभी भी लोग चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं,चोरी करके बिजली जलाना लोगों काआम बात बन गई है। विभाग के पदाधिकारी का कहना है कि बहुत सारे ऐसे उपभोक्ता हैं,जो दो-तीन ट्रांसफार्मर से तार खींचकर अपने घरों,दुकानों,कारखाना में बिजली का उपयोग कर रहे हैं,बिजली बिल का पैसा भी नहीं जमा कर रहे हैं। संवाददाता ने भी शहर के कई घरों के बिजली उपभोक्ताओं को ऐसा करते हुए देखा जा रहा है, उपभोक्ता खुल्लम-खुल्ला बिना डर भय के बिजली चोरी करके जला रहे हैं, उनको ना किसीअधिकारी का डर है,और ना ही किसी जनप्रतिनिधि का डर है।
संवाददाता ने विभिन्न घरों के बिजली बिल का जायजा लेने 
के बाद इस नतीजे पर पहुंचा है कि बिजली विभाग की कमी के कारण लोग चोरी से बिजली जला रहे हैं,जिससे बिजली विभाग के राजस्व में घटी लग रही है,अगर बिजली विभाग के पदाधिकारी, समय-समय पर रात्रि के समय चोरी से बिजली जलने वालों के घर पर छापेमारी करें तो सही वस्तुस्थिति सामनेआजाएगी।
संवाददाता को विश्वस्थानीय सूत्रों से पता चला है कि बिजली विभाग के कर्मियों, पदाधिकारी के मिली भगत से भी सह देने पर लोग चोरी से बिजली जला रहे हैं,साथ ही साझेदारी के माध्यम से दोनों एक दूसरे से लाभान्वित हो रहे हैं।बिजली विभाग के द्वारा बकाया बिल वसूली करने में सही कदम उठाए जा रहा है,मगर लोग हैं कि चोरी करने पर तुले हुए हैं। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार बकाया बिल की वसूली करने के चक्कर में 97 लोगों के घरों के बिजली काट दी गई,साथ में जुर्माना भी लगाया गया, इसके साथ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम