विभागों की कामता पंचायत सचिवालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक संपन्न।
कई समस्या समाधान के लिए बीडीओ से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया।
कई समस्याओं को पंचायत फंड से समाधान करने की निर्णयों किया गया।
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
चंदवा, लातेहार, झारखंड।
कामता पंचायत सचिवालय में सभी विभागों की समीक्षा बैठक मुखिया नरेश भगत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, संचालन पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने की, इसमें वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, प्रधानाध्यापक, जल सहिया उपस्थित हुए।
विभागों की बारी बारी से समीक्षा की गई, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पांच माह से पोषाहार की राशि नहीं मिलने की बात बताई साथ में केंद्र भवन जरजर होने, अधुरा रहने, केंद्र में पानी बिजली और शौचालय की समस्याओं से अवगत कराया, प्रधानाध्यापकों ने स्कूल में पानी में पानी समस्या, बॉड्री समेत कई समस्याओं पर ध्यान खींचा, वार्ड सदस्यों ने अपने अपने वार्ड क्षेत्र की समस्याओं को रखा, पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा सहित कई विषयों पर चर्चा कर उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षात्मक बैठक में आए कई समस्याओं को पंचायत फंड से समाधान करने और कई समस्या समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, पंचायत सचिव प्रमोद भोगता, पंचायत सहायक नीलमनी कुमारी, वार्ड सदस्य जमरुल खान, अफसाना बीवी, गौरी देवी, सुमंत उरांव, प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार, बीगन राम, ईबरार अहमद, प्रज्ञा केंद्र संचालक सौदागर खान, आंगनबाड़ी सेविका सुषमा वैद्य, मीना देवी, देवंती देवी, सरोज कुमारी, जल सहिया पानेश्वरी देवी, मंजू देवी,
Comments
Post a Comment