घर में आग लगने से बालक का जल कर हुआ मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
लौरिया प्रखंड के धोबनी गांव के में रात्रि समय अचानक आग लगने से एक 7 वर्षिय बच्चा का जलकर मौत हो गया,साथ ही दो बच्चों को ग्रामीणों के काफी मुशकत के बाद बचा लिया गया। संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार,आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।ग्रामीण प्रवेजआलम, जमीलअख्तर,सब्बूआलम, जैनुल,रफीआलम ने संवाददाताको बताया कि रात्री धोबनी निवासी,अशरफ अली के घर में आग लग गई आग देखते देखते भयानक रूप ले लिया। फूस की घर में बिस्तर पर तीन बच्चे एक साथ सोए थे।ग्रामीणों के अथक प्रयास से दो मासूम बच्चों को किसी तरह से जान जोखिम में डालकर बचाया गया,जबकि एक 7 वर्षीय बालकआयानआलम जो कंबलओढ़ कर सोया था,बुरी तरह से जलकर मर गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड,स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर ग्रामीणों केअथक प्रयास सेआग पर काबू पाया गया,लेकिन छोटा बच्चा,अयानआलम जिंदगी की बाजी हार गया।सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया, लालबहादुर ने संवाददाता को बताया कि बताया कि भारी मुस्कत के बाद दो बच्चों को बचाया गया है,वहीं बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी,आग में एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मुखिया द्वारा घटना की सूचना,अंचलअधिकारी लौरिया,विधायक,विनय बिहारी एवं बिजली विभाग के जेई को दे दी गई।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष,राजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि बताया कि शव को जप्तकर पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल बेतियां भेज दिया गया।पुलिस द्वारा मामला दर्ज करआगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणआग लगना बताया जा रहा है ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम