ससुराल में पति से विवाद पर पत्नी के मायके जाने पर मायके में हुई मौत।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पति-पत्नी विवाद होनाआम बात बन गई है,इस विवाद में जान भी चली जा रही है,इस तरह की घटना शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में नित्यदिन सुनने देखने को मिल रही है।
ससुराल और मायके पक्ष के बीच भी बहुत दिनों तक बात बिगड़ी रहती है, इसका समाधान करने हेतु कोई आगे नहींआता है। इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि पति-पत्नी विवाद में, पत्नी अपने ससुराल सेअपने मायके चलीआई,जहां पत्नी ने जहर खा लिया,पति को सूचना मिलने पर पतिअपनी पत्नी को देखने पहुंचा तो देखा कि वह मर चुकी थी।
पतिअपने मृतक पत्नी को अपने कंधे पर लादकर अपने घर ऑटो सेआ रहा था,तभी इसी बीच किसी ने पुलिस की सूचना कर दी,पुलिस इसका पीछा किया,पुलिस को देखते ही पतिऑटो से शव को सरेह में फेककर भाग निकला। पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर रखा है। इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष, अमर कुमार ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मृत्यु की सही स्थिति पता चल पाएगी। इस घटना से संबंधित कोई आवेदनअभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन प्राप्त होने पर ही अग्रसर कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment