गणतंत्र दिवस पर मदरसे में लहराया गया तिरंगा झंडा, राष्ट्रगान से गूंज उठा परिसर।
आजादी के लिए हमारे बुजुर्गों ने कितनी कुर्बानियां दी, दुख उठाए, जेलों में रहे और कई तो हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
26 जनवरी के पावन अवसर पर पूरा देश गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और मदरसों में पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान हर ओर लहराता तिरंगा राष्ट्रगान की गूंज देशप्रेम का संदेश देता नजर आया।
मदरसा मुल्ला अहमद जीवन में तिरंगा फहराया गया: मदरसा मुल्ला अहमद जीवन में भी बड़े सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया गया. ध्वजारोहण किया, मदरसे का पूरा परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा. बच्चों और शिक्षकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट कर देशप्रेम का संदेश दिया.
हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए: इसके बाद मदरसे में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ. पहले बच्चों को भारत के संविधान, स्वतंत्रता संग्राम और गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताई गई. वक्ताओं ने बताया कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. आयोजन में बच्चों का उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप कह रही थी. हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए.
Comments
Post a Comment