ज़िला पदाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन कुंडघाट जलाशय योजना का निरीक्षण किया गया।
मोहम्मद ग़ुलाम सरवर।
जमुई, बिहार।
जिला पदाधिकारी नवीन के द्वारा बुधवार को कुंडघाड जलाशय योजना का निरीक्षण किया गया एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित अधीक्षण अभियंता, सिंचाई अंचल, जमुई, कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल सिकंदरा के साथ आवश्यक विचार विमर्श किया गया और बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
आज निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू झारो सिंह पालो सिंह उच्च विद्यालय लछुआड़ का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, कक्षाओं की स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
साथ ही जिलाधिकारी ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों की उपस्थिति, आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
आज के निरीक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता श्री रवि कान्त सिन्हा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री बालमुकुंद प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद,वरीय उप समाहर्ता श्री सावन कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री नागमणि वर्मा, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment