बिजली का खंबा झुकने से बड़े हादसे का खतरा बना।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया पीपल चौक के पास एक बिजली का खंबा अचानक झुक गया,इससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है जबकि इस खंभे से बिजली की आपूर्ति अभी भी जारी है। व्यस्त सड़क पर स्थित इस खंबे के कारण राहगीरों, स्थानीय लोगों में चिंता का विषय बन गया है।स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि खामबा झुकने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है।सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने बांस लगाकर खंभे का सहारा दिया है,ताकि पूरी तरह से गिरे नहीं,हालंकि यह अस्थाई व्यवस्था भी जोखीम भरी है, किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती है।
Comments
Post a Comment