बसपा जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश निषाद का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
बहुजन समाज पार्टी मंडल कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयरन लेडी बहन सुश्री मायावती जी के द्वारा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश निषाद को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव परमेश्वर शर्मा उर्फ छोटू सहारा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत व खैरमक़दम किया ।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा  प्रत्याशी श्री जावेद सिमनानी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का जोश को देखते हुए जावेद सिमनानी ने कहा कि  बहन जी  ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बैकवर्ड समाज के नेता आदरणीय हरिप्रकाश निषाद जी को गोरखपुर जनपद का जिला अध्यक्ष बनाया है यह पूरे पिछड़े समाज का सम्मान है आदरणीय हरिप्रकाश निषाद जी के गोरखपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह और जोश है  आने वाले दिनों में गोरखपुर की 9की9  सीट बहुजन समाज पार्टी जीत कर  बहन जी की झोली में डालेगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष श्री हरिप्रकाश निषाद जी ने कहा की माननीया बहन जी ने जिस विश्वास के साथ मुझको गोरखपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है मैं उस विश्वास पर तन मन धन से पूरा खड़ा उतरूंगाऔर कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए अपनी जान लड़ा दूंगा ।इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी चौरी चौरा श्री वीरेंद्र पांडे ने भी श्री हरिप्रकाश निषाद जी को बधाई दी और कहा कि यह फैसला पूर्वांचल में बहुजन समाज पार्टी को काफी मजबूती प्रदान करेगा ।
इस मौके पर पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे श्री घनश्याम राही जी का भी मंडल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वश्री जितेंद्र नीरज मंडल प्रभारी,ओमनारायण पांडे, विद्यानंद यादव, इंद्रजीत निषाद  जिलापंचायत सदस्य, दारा सिंह निषाद, राजकपूर निषाद, विनोद निषाद अरविंद सिंह सिराजुद्दीन, अमरचंद दूबे, रामदेव पासवान, वाजिद अली, रामगति निषाद, राजेंद्र राजभर नवल किशोर नथानी, संदेश कन्नौजिया मो असलम, ख्वाजा समसुद्दीन, संगम, मोहन, अनिल प्रताप बौद्ध विमल कांत गौतम महानंद गौतम सुनील कुमार भारती, रामू भारती, जयकार प्रसाद, रामू प्रसाद अमित चंद्र गौतम, दीपक कुमार, सुरेश प्रसाद, देवकीनंदन, हरीशचंद गौतम, एजाज अहमद सहित हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी समर्थक उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम