पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।
मधेपुरा, बिहार।
मधेपुरा जिला अंतर्गत चौसा प्रखंड के गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर, चौसा में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लालबिहारी यादव ने की। शिक्षक राघव कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर हमें आजादी दिलाई और पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। स्वतंत्रता सेनानी के रूप में गांधी जी ने सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुधांशु शेखर, नीतीश भारती, कमलेश कुमार, रवि कुमार, परमानंद कुमार, राजेंद्र कुमार, अनुज कुमार, प्रणव कुमार पंकज, मेराज आलम, देवराम कुमार, सौरभ कुमार, कारेलाल मंडल, शिक्षिका रचना कुमारी, परिचारी शहनाज खातून समेत छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment