बाइक से घूमने गए युवक का चाकू गोदकर हत्या।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बाइक से घूमने निकला युवक का शव जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदियाकोठी फॉर्म के सरेह में मिला।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के खड़ाबांग्लाटोला निवासी, पप्पू कुमार,उम्र 18 वर्ष की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई,जिस जगह मृतक का शव मिला है,वह स्थान मृतक के घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एसडीपीओ 2, रजनीशकांत प्रियदर्शनी ने संवाददाता को बताया कि पप्पू कुमार की हत्या चाकू से की गई है,मृतक खड़ाबांग्ला टोला,वार्ड संख्या एक निवासी,छोटेलाल शाह का पुत्र था।पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेमप्रसंग में हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।एसडीपीओ ने परिजनों को अश्वत किया कि पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा कर देगी।
परिजनों केअनुसार,पप्पू कुमार अपने ग्रामीण सुजीत शाह के साथ बाइक से घूमने निकला था,वह तीन दिन पहले ही नेपाल के काठमांडू से लौटा था,जहां वह मेहंदी लगाने का काम करता था। घटना वाले दिन सुबह उसके पिता छोटेलाल साह मछली मारने के लिए सँसरैया गांव गए हुए थे,दोपहर पप्पू सुजीत शाह के साथ बाइक पर निकला।
ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि पप्पू के मोबाइल फोन से उसकी छोटी बहन भोलू कुमारी के नंबर पर कॉल आया,यह कॉल हरदिया फॉर्म सरेह में घास काट रहे महिलाओं ने किया था। महिलाओं ने बताया कि जिस युवक का मोबाइल है,उसकी चाकू मार दिया गया है,उसने ही इस नंबर पर फोन करने की कहा था।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है।मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।भोलू कुमारी ने तुरंतअपने पिता को घटना की जानकारी दी,इसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे जहां युवक की हालत गंभीर थी,उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है,आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दी है।
Comments
Post a Comment