बेल्थरा रोड में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

धनंजय कुमार शर्मा
बिल्थरारोड,बलिया, उत्तर प्रदेश।
भारतीय संविधान की महानता एवं देश की एकता और अखंडता को समर्पित गणतंत्र दिवस सोमवार को नगर सहित क्षेत्र के सभी संस्थानों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तहसील परिसर, रेलवे स्टेशन,नगर पंचायत कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सामाजिक व स्वास्थ्य संस्थानों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीयध्वज फहराया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सरद चौधरी,थाना उभांव परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला,रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजू भारती,न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल, परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जी एम ए एम इंटर कालेज, सेंट जेवियर्स स्कूल,नवजीवन स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, एम एम डी पब्लिक स्कूल,सीएचसी सीयर में अधीक्षक डॉO राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रबंधक,अध्यक्ष, तथा प्रधानाध्यापकों ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों और आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।   
इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों द्वारा देश भक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें उपस्थित अभिभावकों और नागरिकों ने इन कार्यक्रमों की सराहना की। न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी पर नगर के पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्ता,सपा नेता आद्याशंकर यादव, स्कूल के प्रबंधक सतीश चन्द्र द्विवेदी, प्रशांत कुमार उर्फ मंटू, थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, मधुलाला,धर्मेंद्र सोनी,आलोक गिरी, राजेश गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सामाजिक संदेश भी दिया गया। नवजीवन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं राम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केशव नगर बिल्थरारोड के विद्यार्थियों ने बैंडबाजा,शहनाई,तिरंगा के साथ भक्ति धुन बजाते हुए फ्लैग मार्च,पद संचलन करते नगर में चलते दिखे,जिसे पूरे नगर में देश भक्ति का एकमाहौल बना रहा। 
उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला अपने दल बल के साथ आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रभात फेरी के साथ चक्रमण करते दिखे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम