दैनिक जागरण के पूर्व व्यवस्थापक एवं शिक्षण संस्थाओं से जुड़े प्रमोद कुमार उपाध्याय का निधन ।

समाजवादी पार्टी ने  गहरा शोक व्यक्त किया।
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
जनपद के प्रतिष्ठित पत्रकारिता क्षेत्र के व्यक्तित्व, दैनिक जागरण के पूर्व व्यवस्थापक, एवं अनेक शिक्षण संस्थाओं के मार्गदर्शक श्री प्रमोद कुमार उपाध्याय के असामयिक निधन पर समाजवादी पार्टी, बलिया ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उनके निधन को जनपद के बौद्धिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया है।
 बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमोद कुमार उपाध्याय जी का निधन व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। वे न केवल एक कुशल व्यवस्थापक थे, बल्कि बलिया की सामाजिक संरचना और शिक्षा के विकास में उनकी रुचि अनुकरणीय थी। उनका सौम्य स्वभाव और कार्यशैली हमेशा याद रखी जाएगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 
प्रमोद कुमार उपाध्याय जी ने पत्रकारिता और शिक्षा के माध्यम से जनपद की जो सेवा की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति और समाजनीति का सम्मान किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने कहा कि प्रमोद उपाध्याय जी का जाना बलिया के एक युग का अंत जैसा है। शिक्षण संस्थाओं से जुड़ाव के कारण उन्होंने हजारों युवाओं का मार्गदर्शन किया। समाजवादी पार्टी परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम