बंदर और कुत्ते के आतंक से शहरवासी परेशान,दिन में बंदर,रात में कुत्ता से डर।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों नगर निगम क्षेत्र में बंदर और कुत्ते से शहरवासी परेशान हो रहे हैं,शहर में दिन में बंदर से और रात में कुत्तों के दौड़कर काटने से हैबत पैदा हो गई है,इन दोनों से जिन दूभर हो गया है,नगर निगम प्रशासन/जिला प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं जा रहा है, शहरवासी भय केआक्रानंत में जीवन बसर कर रहे हैं। सर के सभी मुख्य चौक चौराहों पर कुत्ते झुंड बनाकर दौड़ते फिर रहे हैं,शहरवासियों को काटने दौड़ रहे हैं। दिन में बंदरों का आतंक से भी लोग परेशान हैं।कई बार बाइक सवार को बंदरोंऔर कुत्तों के आतंक से बाइक से अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं,इसके साथ कुत्ते भी काट ले रहे हैं, जिस कुत्ते की काटने की सुई अस्पताल में जाकर लेनी पड़ रही है।अस्पताल की स्थिति यह है कि कुत्ता काटने का सुई भी जल्द उपलब्ध नहीं हो पा रहा है,इसके लिए भी बहुत सारा झंझट को झेलना पड़ रहा है।50 सेअधिक कुत्ते के काटे हुए रोगी सुई लेने के लिए जीएमसीएच का चक्कर लगा रहे हैं। बंदरों के आतंक से घर में रहना मुश्किल हो गया है टंकी के ढक्कन खोल दे रहे हैं,गंदा कर दे रहे हैं,घर केअंदर से खाने पीने का सामान उचक कर ले जा रहे हैं,छोटे-छोटे बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं।सबसे ज्यादा कुत्तों काआतंक, सोआ बाबू चौक,खुदाबख्श चौक,मीनाबाजार,अस्पताल रोड,नाजनीन चौक,दुवारदेवी चौक,कालीबाग,राजदेवढी इत्यादि जगहों पर खुलेआम घूमते हुए मिल रहे हैं। बंदरों का झुंड राजइंटर कॉलेज, मीना बाजार के पास बसे घरों में लोगों को हमला करके घुस जा रहे हैं,महिलाएंऔर बच्चे डर से बाहर नहीं निकल रहे हैं,जाड़े के दिनों में लोग धूप में बैठने के लिए घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।बंदरों का झुंड सुबह होते हीभोजन के तलाश में सड़कों और गलियों में नजरआ रहे हैं,इनको भागने पर हमला कर दे रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम