पनकी शॉपिंग सेंटर पावर हाउस मे व्यापारियों ने 77 वें गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

अमित कुमार त्रिवेदी 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
 26 जनवरी 2026 को पूरे भारतवर्ष में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया इसी क्रम में पनकी शॉपिंग सेंटर पावर हाउस मे व्यापारियों ने 77 वें गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।बाजार के अध्यक्ष विमलेश तिवारी व बाजार के संरक्षक श्री नारायण मिश्रा ने मिलकर झंडा स्थल पर राष्ट्रगीत के दौरान तिरंगा फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रगीत गाकर जय हिंद के नारे लगाए गए। इस राष्ट्रीय पर्व में बाजार के अध्यक्ष विमलेश तिवारी ने व्यापारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था इसके उपलक्ष्य में हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है यह दिन देश की संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्य का प्रतीक है कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम का संचालन पंडित जय गोविंद शुक्ला द्वारा किया गया।बाजार के महामंत्री सत्येंद्र गौड़ का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।
     राष्ट्रीय पर्व में प्रमुख रूप से चंद्रभान तिवारी, आनंद यादव, कन्हैया वर्मा, महेश सिंह, अनिल वर्मा, सुलेमान, अरुण तिवारी, अमित तिवारी,अभय तिवारी आशू मिश्रा, रवि सिंह व अन्य व्यापारीगढ व स्थानीय लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम