दवा दुकानदार निकला अवैध लॉटरी का धंधेबाज पुलिस ने पकड़ा,गया जेल।
बेतिया, बिहार।
नगर थाना क्षेत्रअंतर्गत इल्लाराम चौक पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दवा दुकान कीआड़ में संचालित हो रहेअवैध लॉटरी कारोबार का पर्दाफाश किया है। नगर पुलिस को छापेमारी में, करोड़ों रुपए की इनामी मूल्य से जुड़े लौटरी टिकट बरामद किए गए हैं। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है,जो लंबे समय से चोरी-छिपे लॉटरी काअवैध धंधा चला रहे थे। पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, इल्लमराम चौक स्थित,गोविंद फार्मा सर्जिकल के संचालक, कन्हैया कुमार,उनके भाई जितेंद्र कुमार उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने दुकान से भारी मात्रा मेंअवैध लॉटरी का टिकट,दो मोबाइल फोन,
24हजार 60 रुपया नगद बरामद किया है। एस पी
ने संवाददाता को बताया कि बरामद लॉटरी टिकट सिक्किम स्टेट,डीयर कंपनी के नागालैंड स्टेट डियर कंपनी के हैं,इसका बिहार मेंअवैध रूप से कारोबार किया जा रहा था। पुलिस केअनुसार इन टिकटों का इनामी मूल्य करोड़ों रुपए तक हो सकता है,जिसे स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे ग्राहकों को बेचकर नेटवर्क के जरिए खपाया जा रहा था। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि नगर थाना की दरोगा,सैयद हसन को गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि इलामराम चौक स्थित गोविंद फार्मा सर्जिकल दुकान में अवैध लॉटरी का टिकट बिक रहा है, इसका व्यापार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है,इस दुकान पर हमेशा भारी भीड़ जमा रहती है। नगर थाना के दरोगा, सैयद हसन ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर थाना अध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह को इसकी सूचना दी,उन्होंने तुरंत पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल पर पहुंच गए।
गठित टीम में,अपर थाना अध्यक्ष,नितिन कुमार, जमादार,विजय कुमार के साथअन्य पुलिस बल पहुंच कर दुकान के सघन तलाशी ली। पुलिस तलाशी के दौरान भारी मात्रा मेंअवैध लॉटरी टिकट जप्त किए गए। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि 5 माह से यहअवैध लॉटरी का धनधा इस दुकान से चल रहा था,यह दवा दुकान के आड़ में 5 महीने सेअवैध लॉटरी कारोबार चला रहे थे ताकि किसी को शक ना हो कि यहांअवैध लॉटरी का टिकट बिकता है, स्थानीय मोहल्लेवासियों ने संवाददाता को बताया कि दुकान पर अक्सर संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती थी। नगर पुलिस के दरोगा,सैयद हसन के बयान केआधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी दरोगा,शुभम कुमार को सौंप गई है।पुलिस ने दोनोंआरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी है,ताकि इस नेटवर्क से जुड़े सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।
Comments
Post a Comment