उधार पेट्रोल बाइक में नहीं देने पर पेट्रोल पंपकर्मी से किया मारपीट,पड़ा महंगा।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पेट्रोल पंप पर वैसे तो लोग पैसा देकर अपने-अपने बाइक,गाड़ी में पेट्रोल भरवाते हैं,मगर कुछ असामाजिक तत्व ऐसे हैं जोअपने बाइक में मुफ्त में पेट्रोल भरवाना चाहते हैं,पंपकर्मी मुफ्त में पेट्रोल नहीं देते हैं या बाकी नहीं देते हैं,तो उनसे मारपीट, गालीगलौज,हाथापाई,लुट करना शुरू कर देते हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र में सांवरिया पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल ना देने पर बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट की,रात को हुई इस घटना में जो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए,उनके इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार रात के समय बाइक से पहुंचे कुछ युवक पेट्रोल पंपकर्मियों से उधर पेट्रोल की मांग करने लगे,कर्मी ने नियमों का हवाला देते हुए उधार पेट्रोल देने से मना किया,जिस पर युवक आक्रोशित हो गए, उन्होंने फोन कर अपनेअन्य साथियों को मौके पर बुला लिया,अन्य साथी युवकों के आने के बाद कई युवक पेट्रोल पंपकर्मी से जबरन उधार पेट्रोल लेने का दबाव बनाते रहे,मना करने पर सामूहिक रूप से मारपीट की पूरी घटना पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,जिस्में बदमाशों की दबंगई और मारपीट स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी।इस संबंध में,एसडी पीओ,विवेकदीप ने संवाददाता को बताया कि सीसीटीवी फुटेज केआधार पर मारपीट में शामिल सभी युवकों को पहचान कर ली गई है।सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है,उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना से क्षेत्र के पेट्रोलपंप संचालकोंऔर अन्य व्यवसाययों में भय का माहौल पैदा हो गया है,लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है,ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनर्विती नहीं हो सके।
Comments
Post a Comment