एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां।

जयपुर, राजस्थान।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेवा भारती समिति जयपुर द्वारा कठपुतली नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्जवलन कर की गई। कार्यक्रम में संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी गई। समारोह की अध्यक्षता भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक ने की। वहीं उपाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं महामंत्री गजानंद विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला मंत्री पंकज देव, सह मंत्री राजेन्द्र सिंह सिसोदिया तथा महानगर उपाध्यक्ष चौथमल  चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रकल्प प्रमुख उषा सैन की देखरेख में संपन्न हुआ। पंकज देव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम