महाबोधि मुक्ति के लिए निकले धम्म प्रचार जनसंपर्क यात्रा रथ पहुंचा बाराचट्टी व डोभी।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
महाबोधि मुक्ति के लिए सूबे के विभिन्न इलाकों में धम्म प्रचार के लिए निकले जनसंपर्क यात्रा रथ आज बाराचट्टी एवं डोभी पहुंचा और अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे पर्वतीया, कुरमावां, शिवगंज, शोभ, देशपुरा, पटिऔना, सरवां आदि गांवों का भ्रमण किया। जनसंपर्क यात्रा का नेतृत्व कर रहे भंते उपाली ने बताया कि धम्म प्रचार यात्रा विगत 28 दिसंबर 2025 से निकाली गई है, जो औरंगाबाद जिले के अंबा से होते हुए बाराचट्टी एवं डोभी के गांव तक पहुंचा है।यह यात्रा आगामी 31 जनवरी 2026 को बोधगया स्थित महुआबाद में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर पहुंचेगी ।जहां 1 फरवरी 2026 को विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें लाखों धम्मप्रेमी उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया दुनिया के करोड़ों लोगों के लिए आस्था ,शांति व करुणा का केंद्र है। किंतु विडंबना है कि उनके महापरिनिर्वाण के हजारों वर्षों बाद भी महाबोधि महाविहार का व्यवस्थापन ,प्रबंधन और स्वायत्तता के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1949 एक्ट में संशोधन कर बोधगया मंदिर का प्रबंध बौद्धों को सौपीं जाए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की की माघ पूर्णिमा के अवसर पर एक से 12फरवरी 2026 तक चलने वाले महोत्सव में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।जनसंपर्क अभियान में शामिल अन्य लोगों में भंत्ते चंद्रकृति, संघ रतन, समता विचार मंच के मंटू कुमार, संघ बोधीआदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment