विंटर टी ट्वेंटी क्रिकेट कप के क्वाटर फाइनल में लक्खीसराय ने तारापुर को हराया
योग चैतन्य
धरहरा, मुंगेर, बिहार ।
प्रखंड मुख्यालय स्थित धरहरा गांधी मैदान फुटबॉल स्टेडियम में बुद्धवार को दूसरा विंटर टी टेन क्रिकेट कप टूर्नामेंट ग्रुप बी का पहला प्री क्वार्टर फाइनल पहाड़पुर 11 vs लखीसराय 11 के बीच खेला गया खेला गया.
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार थे.बीडीओ राकेश कुमार ने मैदान में पहुंच कर खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया जिसके बाद सांकेतिक और मैत्री पूर्ण रूप से खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी कर मैच की शुरुआत की.
पहले मैच में टॉस जीत शानदार बल्लेबाजी कर लखीसराय की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 85 रन बनाए.जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़पुर की टीम 59 रन बनाकर आल आउट हो गई.मैन ऑफ द मैच लखीसराय टीम के हीरा कुमार को दिया गया.
दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल मैच में तारापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 160 रन बनाए.जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी धरहरा इलेवन की टीम महज 71 बनाकर आल आउट हो गई.मैन ऑफ द मैच तारापुर टीम के सौरव कुमार को दिया गया.सौरव ने 31 गेंद पर 119 रन बनाए.
ग्रुप बी का क्वार्टर फाइनल मैच लखीसराय इलेवन बनाम तारापुर इलेवन की टीम के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी कर तारापुर की टीम में 8 ओवरों में 77 रन बनाए और आल आउट हो गई.लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय इलेवन की टीम 4.5 ओवर में 78 रन बनाए और मैच की विजेता घोषित हुई.इस प्रकार ग्रुप बी से लखीसराय की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
रेफरी में दिनकर,गोपी,रोहित चौहान वहीं उद्घोषक के रूप में अनीश कुमार सिंह ने अपना बेहतरीन योगदान दिया.
खेल प्रेमी पूर्व मुखिया पूर्वेंदु नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह और टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कल ग्रुप सी का मैच तपन इलेवन बसौनी,खाबा बंशीपुर,जगदीशपुर इलेवन एवम बेगूसराय की टीम के बीच खेला जाएगा.
-------------------------
Comments
Post a Comment