युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, प्राथमिकी।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
युवतियों,किशोरियों को प्रेम जाल में फंसा कर,उनको सुनहरा ख्वाब दिखाकर, शादी का झांसा देकर,उनके साथ यौनशोषण करने के बाद गर्भवती होने पर शादी से इनकार करनाआम प्रचलन हो गया है। इसी झांसा में आकर किशोरी प्रेम जाल में फंसकरअपने जीवन को बर्बाद कर देती हैं।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से शादी तय होने के बाद 5 लाख 10 हजार एडवांस लेने पर भी शादी से इनकार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोप है कि लड़की का यौनशोषण भी किया गया। नौतन थानाअध्यक्ष,प्रमोद कुमार पासवान ने संवाददाता को बताया है की लड़की की शिकायत पर लक्ष्मीपुर गांव निवासी,गुड्डू यादव समेत 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी में लड़की ने बताया है कि उसकी शादी गुड्डू यादव से तय हुई थी। उसके पिता ने जमीन बेचकर लड़के के पिता,राजेंद्र यादव को घर बनवाने के लिए 5 लाख ₹10 हजार दे दिया। जून 25 में शादी की तिथि निर्धारित की गई थी। पिता जब दिन फाइनल करने के लिए गए तो कहा गया कि घबराइए नहीं शादी हो जाएगी। इस दौरान गुड्डू यादव ने इससे शारीरिक संबंध भी बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम