पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

कुकरैल जंगल के पास नशे की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

गुडम्बा पुलिस की कार्रवाई में एमडी व गांजा बरामद, टैक्सी नंबर प्लेट लगी वैगनआर जब्त
ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट 
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
थाना गुडम्बा पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.37 ग्राम एमडी, करीब 2.58 किलोग्राम गांजा, एक वैगनआर कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कुकरैल जंगल के पास स्कॉर्पियो क्लब के आगे चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टैक्सी नंबर प्लेट लगी वैगनआर (UP 32 UN 9059) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल मौर्या निवासी अतरौली, कुर्सी रोड थाना गुडम्बा तथा गोकुल सोनी निवासी जानकीपुरम लखनऊ के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आलमबाग निवासी प्रेम बाबू उर्फ राजकुमार के निर्देश पर नशीले पदार्थों की डिलीवरी करते थे और बिक्री से मिली रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में थाना गुडम्बा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी प्रेम बाबू की तलाश कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर, हेड कांस्टेबल पारस नाथ वर्मा तथा कांस्टेबल भोले नाथ राय, विवेक सिंह, रवि राणा, अनिल कुमार, शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम