एम्बैड परियोजना के तहत रथयात्रा संचालित।
डाॅ. रामजी शरण राय
दतिया, मध्य प्रदेश।
जिला स्वास्थ्य समिति दतिया व फैमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गोदरेज कंज्यूमर प्रोजेक्ट लिमिटेड के सहयोग से डेंगू-मलेरिया जागरूकता रथ को कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी दतिया परिसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा व बाल कल्याण समिति सदस्य रामजीशरण राय, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डॉ. मानवेंद्र सिंह राजपूत प्रभारी मलेरिया अधिकारी डॉ. मानवेन्द्र सिंह राजपूत ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रथयात्रा का शुभारंभ करते हुए सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि सामुदायिक जागरूकता के प्रयास सराहनीय है। हम सबको यथा संभव ऐसे प्रयासों में सहभागी रहना चाहिए। सदस्य सीडब्ल्यूसी रामजीशरण राय में एम्बैड व एफएचआई द्वारा परियोजना की गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता है।
इस अवसर पर प्रभारी सिविल हॉस्पिटल डॉ. एस.एस. बाथम, मेडीकल ऑफिसर, डॉ. अरूण शर्मा, चंदन सिंह दादौरिया, मनोज खरे, रामजी शर्मा, अजय, दीपक, संदीप उपस्थित रहे।
रथयात्रा के दौरान परियोजना में सम्मिलित ग्रामों, वार्डो में डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु समुदाय को जागरूक किया जावेगा। जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया इंस्पेक्टर जिला समन्वयक अशोककुमार शाक्य, महेश जाटव, स्वदेश संस्था के पीयूष राय, बलवीर पाँचाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला योगी, सहायिका व राघवेंद्र राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला समन्वयक एम्बैड परियोजना अशोककुमार शाक्य ने दी।
Comments
Post a Comment