रघु वाटिका में होगा ज्योति नगर का विशाल हिन्दू सम्मेलन।

-सभी सनातनी परिवारों को बांटे जा रहे हैं पीले चावल और पत्रक
जयपुर, राजस्थान। 
हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी को प्रात: 11 बजे सहकार मार्ग, सेवा सदन के सामने स्थित रघु वाटिका पर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ज्योति नगर क्षेत्र में रहने वाले सभी सनातनी परिवारों को पीले चावल (अक्षत) और पत्रक बाटे जा रहे हैं। इस दिन रात्रि में पूरे क्षेत्र में घर में दीपक जलाने का आग्रह भी किया है।
इस विराट हिन्दू सम्मेलन में 8 फरवरी, रविवार को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो कि कठपुतली नगर में हनुमान मंदिर से डॉ.ओपी टांक, गजानंद खींची, हेमराज खींची एवं अशोक शर्मा के नेतृत्व में, भोजपुरा में शनि मंदिर से अरुणा गौड़ के नेतृत्व और ज्योति नगर में महादेव जी मंदिर से अभिषेक सिंघवी एवं लोकेश कुमार के नेतृत्व में रवाना होगी। जिसमें हिन्दू बहिनें सिर पर कलश और नारियल लेकर चलेगी एवं आगे भजन और गीत गाते हुए रोहित कुमार की भजन मंडलियां भी साथ-साथ चलेंगी।
डॉ. ओपी टांक, हेमराज खींची व अरुणा गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह रास्ते में गोविंद खोड़ा और अरुण गोगलिया की टोलियों द्वारा नगरवासियों के साथ मिलकर पुष्प वर्षा की जाएगी। इस विराट हिन्दू सम्मेलन में सर्व समाज की महिलाएं गीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगी तथा विनोद भाट एवं उनकी टोली कठपुतली नाटक प्रस्तुत करेंगे। आगंतुक संत व अतिथियों के प्रवचन होंगे। प्रसाद वितरण व भारत माता, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम