चंदवा को नगर पंचायत में सम्मिलित कर चुनाव नहीं कराए जाने पर माकपा ने जताई हैरानी।
सरकारी उदासीनता के कारण चंदवा शहर को इसबार भी नगर पंचायत का नहीं मिला दर्जा - अयुब खान
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
चंदवा, लातेहार, झारखंड।
चंदवा को नगर पंचायत का दर्जा नहीं दिए जाने और नगर पंचायत में सम्मिलित कर चुनाव नहीं कराए जाने पर माकपा के वरिष्ठ नेता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने हैरानी जताई है।
उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि नगर परिषद और नगर पंचायत की चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है, इसमें चंदवा सम्मिलित नहीं है, चंदवा शहर को नगर पंचायत की दर्जा दिए जाने की मांग दसकों से की जा रही है, इसके लिए कई बार धरना - प्रदर्शन, रैली, मांग पत्र सौंपकर कई बार सरकार से मांग की गई लेकिन चंदवा शहर को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला, इसबार भी चंदवा वासियों को निराशा हुई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कई नए शहरी क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा सरकार ने दिया लेकिन चंदवा शहर को दर्जा नहीं मिला जबकि चंदवा शहर नगर पंचायत बनने की सारी आहर्ता को पूरा करता है।
सरकारी उदासीनता के कारण चंदवा शहर नगर पंचायत की दर्जा पाने से इस बार भी वंचित रह गया।
शहरवासियों को इस बार सरकार से काफी उम्मीदें थी कि नगर पंचायत का चुनाव होगा तो चंदवा में भी नगर पंचायत का चुनाव होगा लेकिन नगर पंचायत की जारी अधिसूचना में चंदवा का नाम नहीं होने पर शहरवासी काफी निराशा हैं।
Comments
Post a Comment