प्रेमजाल में फंसा कर युवक काअपहरण के बाद ₹1 लाख के मांगी रंगदारी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के ठाठवा गांव के नागनारायण साह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार का 
अपहरण प्रेमजाल में फंसा कर कर लिया गया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि युवक को हरियाणा के पानीपत जिला में बंधक बनाकर पिटाई करने के रिहाई के एवज में ₹1लाख की रंगदारी मांगी गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश के बाद शिकारपुर थाना सक्रिय हो गई। दरोगा संतोष कुमार पुलिस बल के के साथ ठाठवा गांव पहुंचकर जांच करना शुरू कर दी। युवक के पिता,नागनारायण सहनेअपने बेटे की रिहाई के लिए पुलिसअधीक्षक को आवेदन देकरअपहरण, रंगदारी मांगने का आरोप लगाकरआवेदन दिया,
साथ ही रंगदारी मांगने का वीडियो,ऑडियो भी प्रस्तुत किया है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि धर्मेंद्र कुमार और मंटू अंसारी की पुत्री दोनों एक ही कक्षा में साथ-साथ पढ़ते थे। 
मंटूअंसारीअपने परिवार के साथ पानीपत में रहता था। 
मंटूअंसारी की पुत्री ने धर्मेंद्र को प्रेमजाल में फंसाकर फोन करके पानीपत बुलाया था।धर्मेंद्र कोअचानक घर से गायब होने पर कोई सूचना नहीं मिली,खोजने पर मंटू अंसारी ने फोन करके बताया कि धर्मेंद्र हम लोगों के कब्जे में है,अगर उसकी सलामती चाहते हो तो ₹1लाख दोगे तो वह सही सलामत तुम्हारे घर लौट जाएगाअन्यथा इसकी जान समाप्त कर दी जाएगी। 
₹1लाख गांव में रह रहे मेरे पिता,खलीलअंसारी को पहुंचा दो। धर्मेंद्र के पिता ने आशंका जताई है किअगर ₹1लाख रंगदानी नहीं दी जाएगी तो मेरे पुत्र की हत्या कर दी जाएगी। दरोगा संतोष को मारने संवाददाता को बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश केआलोक में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम