बेतिया के 1.57 लाख से अधिक पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण अधर में लटका।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के 1.57 लाख पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण उनका पेंशनअधर में लटक गया, इसकेअंतर्गत,वृद्धावस्था विधवा,दिव्यांग पेंशनधारियों का पेंशन का भुगतान होना असमंजस की स्थिति में है।
इन पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण इनका मृत् घोषित कर दिया गया है,साथ ही इनका पेंशन बंद कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में इस प्रकार के पेंशनधारीअपने आप को जीवित रहने सबूत पेश करने के लिए दर दर भटक रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन निदेशालय के द्वारा जारी रिपोर्ट चौंकाने वाला है।सामाजिक सुरक्षा पेंशन निदेशालय के सचिव, वनदना प्रियदर्शी ने समीक्षा उपराँत संवाददाता को बताया कि पश्चिम चंपारण जिला में 1.57 लाख पेंशनधारियों का जीवन
प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र जमा नहीं हो सका है,जिसके वजह से इस तरह के पेंशनधारियों का पेंशनअभी तक बाधित रखा गया है।फैसिलिटेशन सेंटर पर निशुल्क जीवन प्रमाणकरण प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था की गई,फिर भी पश्चिम चंपारण जिले में 157 लाख पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण प्रमाणपत्र जमा नहीं हो सका है,इसके चलते उनका पेंशन का भुगतान अधर में लटका हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम