18 चक्का ट्रेलरा ट्रक और टेंपो में जबरदस्त टक्कर, तीन बुरी तरह हुए घायल।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकटिया भरवड़िया नहर चौक के नजदीक18 चक्का ट्रेलरा ट्रकऔर आलू प्याज लदे टेंपो के बीचआमनेसामने  जोरदार टक्कर हो गई,इस हादसे में टेंपो पर सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की पहचान,पहाड़पुर निवासी,अट्टू शाह,आलोक कुमार,अनुज कुमार के रूप में की गई है,इनमें अनुज कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। संवाददाता को पता चला है कि 18चक्का टेलरा ट्रक  बीआर03जीजी 88923 
जौकटिया भट्टबलिया नहर के पासअचानक टकरा गए, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,इसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे कीआवाज सुनकरआसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे,तत्काल घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की,वहीआक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मझौलिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच में जुट गई।थानाअध्यक्ष,अमर कुमार ने संवाददाता को बताया किआवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम