22 वर्षीय विवाहिता का शव घर में मिला, ससुराल पक्ष घर छोड़ हुए फरार।
बेतिया, बिहार।
सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबैयाखुर्द गांव में, एक 22 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में पड़ा हुआ मिला।
मृतिका की पहचान गांव निवासी,राजू महतो की पत्नी नीधू देवी के रूप में की गई है
घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर पराग बताई जा रहे हैं।शव घर के अंदर मिलने के बाद इलाके मेंअपार भीड़ जमा हो गई,इसके साथ ही सनसनी फैल गई। मृतिका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या काआरोप लगाया है।नीधू की भाई,नीरज कुमार का ने संवाददाता को बताया कि शादी के बाद से ही एलइडी टीवी सहितअन्य सामान की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था, मांग पूरी नहीं होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है।जीएमसीएच में मृतिका की मां लखानती देवी ने संवाददाता को बताया कि
नवंबर 24 में हिंदू रीति रिवाज के साथ सिरसिया थाना के साबियाखुर्द गांव के राजू महतो से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले का व्यवहार बदल गया और दहेज की मांग करने लगे
दहेज को लेकर विवाहिता को कई तरह से प्रताड़ित करने लगे। निधु का पति तीन-चार महीने बाहर रखकर मजदूरी का काम करता था,यहअपने चार महीने के बच्चे को लेकर अपने सास के साथ रहती थी
मृतिका के भाई,नीरज ने संवाददाता को बताया कि फोन से पता चला कि उसकी बहन की मृत्यु हो गई है,जब हम लोग घर पर पहुंचे तो देखा कि बिछावन पर शव पड़ा हुआ था,घर के सभी सदस्य साक्षय छुपाने के लिए घर छोड़कर फरार हो गए थे।
थाना अध्यक्ष,अनंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत की वस्तुस्थिति पता चल पाएगी।
Comments
Post a Comment