बेतिया के 26 वर्षीय लड्डू शाह का पेट दर्द से गुजरात के अहमदाबाद में हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
बगहा पुलिस जिलाअंतर्गत बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लवकुश घाट निवासी,26 वर्षीय लड्डू शाह उर्फ रोहित शाह की गुजरात के अहमदाबाद में मौत हो गई। वहअहमदाबाद के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था,उसका शव दोपहर गांव पहुंचते ही परिवार में दुख का माहौल बन गया।परिजनों ने संवाददाता को बताया कि शाम को अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा,तबियत बिगड़ने पर उसे तत्काल इलाज के लिएअस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।एंबुलेंस से उसका शवअहमदाबाद से गांव लाया गया,शव घर पहुंचते ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक की मां,पत्नी,अंतिम देवी,4 वर्षीय पुत्र,आदित्य,एक वर्षी,पुत्र अनीषा और 5 वर्षीय पुत्री, संध्या के सर से पिता का साया उठ गया।परिवार का पालन पोषण इसी के कमाई से चलता था।मृत मजदूर कीअचानक मौत होने से परिवार,ग्रामीण में मातमी सन्नाटा छा गया।
Comments
Post a Comment