बेतिया के 30 शातिर अपराधियों को पकड़ने हेतु पुलिस ने इनाम किया घोषित।
बेतिया, बिहार।
बेतिया पुलिस प्रशासन ने 30 शातिरअपराधियों को पकड़ने हेतु,जिनमें लूट,हत्या, अपहरण,आर्म्स एक्ट, रंगदारी,मध्निषेध,हत्या का प्रयास,पुलिस के साथ मारपीट इत्यादि घटनाओं में संलिप्त मामले में फरार चल रहे 30अपराधियों के विरुद्ध इनाम का घोषणा की गई है।
वरीय पुलिसअधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति इन अपराधियों के बारे में कोई जानकारी देना चाहता है,तो वह 9031826977 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं,सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। हत्या व हत्या के प्रयास में शामिल अपराधियों पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया है,साथ ही लुट मामले की अपराधी को पकड़वाने के लिए ₹20/10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनअपराधियों में,बैरिया के लौकरिया निवासी,संचित शर्मा,मंतोष शर्मा,मुकेश शर्मा बैरिया के डुमरिया कोईरपट्टी निवासी,बुलेट प्रसाद,सिकटा के सिमरिया निवासी, मोतीलाल प्रसाद,वसीम मियां बेतिया केआदर्श कोइरिटोला निवासी,निखिल सिंह, मुफस्सिल के पर्वतीयाटोला निवासी,धोनीयादव,चारगाहा निवासी,दिनेश पटेल,बैरिया केओझवलिया निवासी, विकास कुमार,उमेश कुमार, भागहां निवासी,विकास राम शामिल है।वही लूट के मामले में शामिल,कालीबाग थाना के मिसकारटोली निवासी, मोहम्मद इमरान पर ₹20 हजार का इनाम घोषित किया गया है,जबकि रंगदारी में शामिल मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के कुआंवा निवासी,विकास कुमार, आर्म्स एक्ट में शामिल कालीबाग मिस्कारटोली निवासी,इरफानआलम, पुलिस के साथ मारपीट के मामले में बैरिया के खड़ापुल बगही रतनपुर निवासी, सनोज चौधरी तथा मध्निषेध के मामले में शामिल हरियाणा के हासि थाना के मननपुर निवासी,मुन्ना कुमार उर्फ बिजेंद्र कुमार,मुजफ्फरपुर थाना के भटनी निवासी,मुन्ना उर्फ विजय साहनी,बैरिया के बलुआ रामपुरवा निवासी, आलोक यादव,डुमरिया निवासी,बुलेट यादव, कल्याण प्रसाद,हॉटसरिया निवासी,पिंकू यादव, लौकरिया निवासी,बुलेट उर्फ अभिषेक सिंह,तिलंगाही निवासी,सरफराज पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
Comments
Post a Comment