39 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,40 लाख मूल्य का गांजा पुलिस ने किया जप्त।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सेनवरिया एसएसबी की गुप्त सूचना से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,इनके पास से 40 लख रुपए मूल्य का 39 किलो गांजा पकड़ा गया है।
सब के जवानों को पता चला कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर तस्कर प्रवेश करने जा रहे हैं,तभी त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकपोस्ट के पिलर संख्या 404/03  पर भारी मात्रा में जवानों को लगाकर जांच की कार्रवाई शुरू की गई तभी एक उजले रंग की कार आते दिखाई दी, 
कार को रोकने पर,जांच करने पर 39 किलो गांजा, जिसकीअंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 40 लख रुपएआंकी गई,जप्त की गई,साथ ही दो गंज तस्कर को भी पकड़ा गया,जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों तस्करों की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के प्रसा जिला के रहने वाले बताए गए हैं,इनमें एक सोनबरसा गांव निवासी, 
रामभु कुमार यादव,उम्र 20 वर्ष,दूसरा नागेंद्र साहनी,उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है।
एसएसबी के सहायक सेनानायक,दीपांशु चौहान ने संवाददाता को बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए दो तस्करों के पास से 49 किलो गांजा जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 40 लख रुपएआंकी गई है,दोनों गांजा तस्करों के पास से बरामद किया गया,इन दोनों तस्करों को कंगाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कंगाली थानाअध्यक्ष,मोहम्मद लाडले ने इंडिया खबर संवाददाता को बताया कि एसएसबी के रिपोर्ट केआधार पर दोनों गांजा तस्करों को पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम