अर्जक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन बोधगया में 4 अप्रैल से।

रिपोर्ट।विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
मानववादी संगठन अर्जक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 4 और 5 अप्रैल को बोधगया  में होगा। यह निर्णय आज बकरौर स्थित मौर्य होटल में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित संघ की राष्ट्रीय समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक में रामजी वर्मा, शिवनन्दन प्रभाकर, उपेन्द्र पथिक , कमलेश कुमार वर्मा, जगत भूषण कुमार, अखिलेश कुमार , रविंद्र प्रसाद सिंह, बसंत वर्मा, आदि शामिल थे।
मीडिया प्रभारी उपेन्द्र पथिक ने बताया कि 
दो दिवसीय सम्मेलन में नाटक, जादू, पाखंड मिटाओ प्रदर्शनी, भाषण आदि के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों को मानववाद स्थापित करने पर बल दिया जाएगा।
बैठक में  यूजीसी द्वारा हाल में लाए गए अधिसूचना का   समर्थन किया गया और कहा कि भारत को आजाद हुए 78 वर्ष हो गया फिर भी सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में विषमता व्याप्त  है। जो निंदनीय है । इसे मिटाना है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम