50 हजार का इनामी अपराधी विजय गिरफ्तार।
गया, बिहार।
गया जिले के बाराचट्टी एवं मोहनपुर थाना की पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में लंबे अरसे सरकार 50हजार का इनामी कुख्यात अभियुक्त विजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त बाराचट्टी एवं मोहनपुर थाना अंतर्गत कई अपराधी कांडों में संलिप्त रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डंगरा बाजार के निकट कटनीटांड़ के रहने वाले नागो यादव का पुत्र है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त विजय यादव पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 72/ 2006, 525/ 2016 तथा बाराचट्टी थाना कांड संख्या 117/2010, 854/ 2022 के तहत कई अपराधी मामले दर्ज हैं। बाराचट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि तकनीकी सेल द्वारा गठित टीम के द्वारा उक्त अभियुक्त को बाराचट्टी के इलाके से गिरफ्तार किया गया है तथा इसके अपराधी के रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
Comments
Post a Comment