54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर पकड़ाया,अन्य साथी फरार,भेजा गया जेल।
बेतिया, बिहार।
जिला के कंगाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के पांच बोरी में पैक कुल 54.290 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। तस्कर केअन्य साथी पुलिस को देखकर गांजा की गठरी फेंककर फरार हो गए। गिरफ्तार तस्कर की पहचान,पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना अंतर्गत दरपा सुखलिया गांव निवासी, प्रसाद महतो के पुत्र राजेश महतो,उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है। नरकटियागंज के एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धोतही नदी के किनारे होते हुए भेडीहरवा के रास्ते नेपाल से गांजा की खेप आ रही है,नेपाल से गांजा तस्करी कर लाई जा रही है।सूचना मिलने पर सूचना का सत्यापन के बाद कंगाली थानाअध्यक्ष,मोहम्मद लाडले के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई,इस टीम को नदी किनारे तैनात किया गया था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजा की कीमत लगभग 5 लाख 42 हजार 900आंकी गई है। पुलिस इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्याय के जातक में जेल भेज दिया।
Comments
Post a Comment