तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे 61वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतारा।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक पर एक सड़क हादसे में युवक की मौत मौके पर ही हो गई। मौत का मुख्य कारण तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया जिससे इसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पूरी घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद कर दी गई है प्रत्येक दसवीं और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक स्टेशन चौक के पास से गुजर रहा था तभीअचानक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया,टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान,बगहा बौद्धनगर,
वार्ड नंबर 24 निवासी, रामधारी प्रसाद,उम्र 61वर्ष जो एक सेवानिवृत्त कर्मी के रूप में की गई है,घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जप्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है, उसकी तलाश जारी है।
Comments
Post a Comment