बेतिया में 7 जलमीनार का हुआ अधिष्ठापन,फिर भीआधा नगरवासी रह रहें प्यासे।
बेतिया, बिहार।
नगरवासियों को प्यास बुझाने के लिए नल जल योजना के तहत नगर के सभी वार्ड वासियों के घरों में नल से जल कीआपूर्ति करने हेतु पाइप बिछा दिया गया,मगर अभी भी नगर के कई हिस्सों में पानी कीआपूर्ति नहीं हो पा रही है,लोग प्यासे रह जा रहे हैं।संवाददाता को इस योजना के बारे में पता चला है कि 98 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना 4 वर्षों से चल रही थी,इसकेअंतर्गत नगर क्षेत्र में 7 पानी टंकियां का निर्माण कराया गया, और संभावना व्यक्त की गई थी, यह संभावना व्यक्त की गई थी कि मार्च वर्ष 2022 से शहर के 3.15 लाख वार्डवासियों को शुद्ध पानी कीआपूर्ति होगी,मगर संवाददाता को पता चला है कि वार्ड 25 से वार्ड 46 तक पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा हुआ है,जिससे डेढ़ लाखआबादी वंचित है, पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।इतना ही नहीं नगरआवास विभाग के निर्देश पर जहां पानी कीआपूर्ति की जा रही है,वहां पर जल वसूली भी की जा रही है।यह वसूली वर्ष 2022 सेआज तक करोड़ों रुपया की वसूली कीजा चुकी है,यह वसूली ₹500 प्रति वर्ष के हिसाब से प्रति नगर निगम टैक्सअदा करने वालों से नगर निगम के टैक्स के साथ वसूल किया जा रहा है। स्थानीय मानवअधिकार सह सामाजिक कार्यकर्ता,सुरैया सहाब ने जनहित में नगर निगम प्रशासन,जिला प्रशासन के साथ साथ नगर आवास विभाग से मांग की है कि जब तक पूरे नगरीय क्षेत्र में पानी कीआपूर्ति सुचारू रूप से प्रत्येक घरों में प्रत्येक दिन नहीं होती है तब तक शुल्क वसली करना मानवाधिकार के हनन जैसा है,यह उचित नहीं होगा।
Comments
Post a Comment