समेकित जांच चौकी से 70 लीटर विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल के निकट से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक वीआईपी चारपहिया वाहन से 70 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस वाहन पर सवार दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि बीते रात समेकित जांच चौकी के निकट से एक वीआईपी चार पहिया वाहन संख्या जेएच01एपी/ 7599 से 70 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब कार्टून में छुपा कर ले जा रहे थे। जिसमें तलाशी के दौरान 187 बोतल विदेशी शराब मिला है।उन्होंने बताया कि इस मामले में वाहन पर सवार दो शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें चालक बंटी कुमार पिता मिथिलेश प्रसाद तथा पवन कुमार पिता नन्हक चौधरी के रूप में पहचान की गई है। दोनों शराब कारोबारी इसी जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत सैदपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों में सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र बैठा, बंटी यादव, हरेंद्र कुमार, कमल किशोर के अलावे सैप बल एवं होमगार्ड के सिपाही मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम