सदका-ए-फित्र एक आदमी की तरफ से 75 रुपए है - मुफ्ती अजहर शम्सी
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
रमजान हेल्पलाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232, 7860799059 पर बुधवार को सवाल ओ जवाब का सिलसिला जारी रहा। उलमा किराम ने कुरआन व हदीस की रोशनी में जवाब दिया।
1. सवाल : इस साल सदका-ए-फित्र की मिकदार कितनी है?
जवाब : शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि गोरखपुर के मुसलमानों के लिए गेहूं की कीमत के ऐतबार से सदका-ए-फित्र की मिकदार एक आदमी की तरफ से 75 रुपए है, आप अपनी ताकत और तौफीक के मुताबिक जौ, खजूर या मुनक्का की कीमत भी 4 किलो 94 ग्राम का लिहाज करते हुए सदका-ए-फित्र निकाल सकते हैं।
2. सवाल : सदका-ए-फित्र किन पर वाजिब है?
जवाब : हर मालिके निसाब पर अपनी तरफ से और अपनी नाबालिग औलाद की तरफ से एक-एक सदका-ए-फित्र देना वाजिब है।
Comments
Post a Comment